उत्तर प्रदेशजौनपुर
26 जनवरी की बन्दी के बावजूद भी अवैध रूप से शराब बेचते हुये 1 ऩफर अभियुक्त गिरफ्तार
एक प्लास्टिक की बोरी में 14 अदद देशी शराब बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.01.2026 को समय 19.15 बजे आदित्यनाथपुर के पास से 01 नफऱ अभियुक्त सुबाष यादव पुत्र चन्नू यादव निवासी बनुवाडीह बसवरिया, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष को अवैध रुप से शराब बेचते हुये गिरफ्तार किया गया । उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में 14 अदद देशी शराब बरामद किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 16/26 धारा 60 अबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।




