77वें गणतंत्र दिवस पर आचार्य बलदेव ग्रुप में ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों के प्रति लिया संकल्प
77वें गणतंत्र दिवस पर आचार्य बलदेव ग्रुप में ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों के प्रति लिया संकल्प

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
डोभी / जौनपुर 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन परम डॉ. अनिल यादव जी (मैनेजमेंट गुरु) के नेतृत्व में मॉडर्न विंग पब्लिक स्कूल एवं आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को स्मरण करते हुए देशभक्ति की भावना के साथ समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

डॉ. अनिल यादव जी ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमें सेवा, त्याग और समर्पण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से संविधान की भावना को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ, जहां पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।




