Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

चुनावी रंजिश में आरएसएस प्रचारक को धमकी, थाने में तहरीर

चुनावी रंजिश में आरएसएस प्रचारक को धमकी, थाने में तहरीर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

चंदवक जौनपुर।  थाना क्षेत्र के जमुनीबारी गांव में चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है। गांव निवासी व भाजपा बूथ अध्यक्ष तथा आरएसएस प्रचारक राजीव सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें चुनाव न लड़ने को लेकर फोन पर धमकी दी गई है। पीड़ित का कहना है कि धमकी देने वाला व्यक्ति क्षेत्र का ही एक पूर्व प्रधान है।

राजीव सिंह के अनुसार, आरोपी पूर्व प्रधान ने बृहस्पतिवार को फोन कर उन्हें चुनाव में भाग न लेने की चेतावनी दी। यही नहीं, लगभग ढाई माह पूर्व भी आरोपी उनके मुर्गी फार्म पर जाकर धमकी दे चुका है। लगातार मिल रही धमकियों से आहत होकर शुक्रवार को उन्होंने चंदवक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!