Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशकेराकतजौनपुर

दर्दनाक हादसे में वेल्डिंग कारीगर की ऊँचाई से गिरकर मौत

दर्दनाक हादसे में वेल्डिंग कारीगर की ऊँचाई से गिरकर मौत

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत (जौनपुर)।

केराकत थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को ऊँचाई से गिरकर एक वेल्डिंग कारीगर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय दूधनाथ मौर्या पुत्र जियावन मौर्या के रूप में हुई है।

दूधनाथ मौर्या सरायबीरू गांव में एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर शटर गेट चैनल और सीढ़ी के पास वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। ऊँचाई पर काम करने के लिए उन्होंने ड्रम का सहारा लिया था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े।

गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक नरहन गांव में हनुमान मंदिर के सामने वर्षों से वेल्डिंग की दुकान चलाते थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी रम्पा देवी, 26 वर्षीय पुत्र दीपक मौर्या, 17 वर्षीय पुत्र हर्ष मौर्या और 19 वर्षीय पुत्री रेनू मौर्या हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!