जौनपुर: धर्म परिवर्तन के आरोप में पांच गिरफ्तार, बाइबिल व पंपलेट बरामद
जौनपुर: धर्म परिवर्तन के आरोप में पांच गिरफ्तार, बाइबिल व पंपलेट बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर के लाइन बाजार थाना पुलिस ने सोमवार को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार युवक और एक महिला सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कुद्दूपुर श्रीनगर क्षेत्र में राजेंद्र चौहान की बाउंड्री के पास की गई।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक विजयशंकर यादव और महिला कांस्टेबल आरती सिंह की टीम ने मौके पर दबिश देकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना चौहान, विद्युत प्रमाणिक, अरुण कुमार, अमित कुमार और सुशीला दास पत्नी विद्युत प्रमाणिक के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइबिल, 86 पंपलेट और छह होली क्रॉस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास सामने आया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।




