Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक पत्थर से टकराई, युवक की मौत

जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक पत्थर से टकराई, युवक की मौत

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार काजीपुर गांव निवासी अमरेश कुमार बिंद (20) रविवार शाम अपने चाचा के साथ बुआ के घर आया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अकेले बाइक से निकला था। दोपहर लगभग 12 बजे लौटते समय सड़क किनारे पड़े एक पत्थर से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमरेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार अमरेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह नशे की हालत में था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!