Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

जौनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर: जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।

शपथ में सभी ने सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने, नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, स्वतंत्रता और समान अवसर प्रदान करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया, जिसकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। यह स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने देशवासियों से मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के संतुलन के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने गांधी तिराहा स्थित महात्मा गांधी और अंबेडकर तिराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता, कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जनपद के सभी कार्यालयों, विशेषकर विकास भवन प्रांगण में भी ध्वजारोहण और संविधान शपथ का आयोजन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!