Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशगाज़ीपुरराजनीति

जहूराबाद विधानसभा की समस्याओं को लेकर सपा लोहिया वाहिनी की पदयात्रा, 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

जहूराबाद विधानसभा की समस्याओं को लेकर सपा लोहिया वाहिनी की पदयात्रा, 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

गाजीपुर। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश विद्यार्थी (एडवोकेट) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा परजीपाह चट्टी से शुरू होकर तहसील परिसर में समाप्त हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार को सौंपा गया।

इस अवसर पर अविनाश विद्यार्थी ने कहा कि क्षेत्र के किसान, मजदूर और नौजवान महंगाई, बेरोजगारी और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। धान कटाई के दौरान हुई बारिश से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं सहकारी समितियों द्वारा नमी के नाम पर अतिरिक्त वजन काटे जाने से किसान मजबूरी में बिचौलियों को कम दाम पर उपज बेचने को विवश हैं।

 

उन्होंने मांग की कि मनरेगा (जी-राम-जी) के तहत मजदूरी बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन तथा राजमिस्त्री की मजदूरी 750 रुपये प्रतिदिन की जाए। साथ ही सभी विभागों में नियमित भर्तियां निकाली जाएं और स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर की जाए।

ज्ञापन में कासिमाबाद–रसड़ा मार्ग चौड़ीकरण में प्रभावितों को उचित मुआवजा देने, क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय, नर्सिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना, कासिमाबाद को नगर पंचायत या नगर पालिका का दर्जा देने, ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों व आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था, मिनी स्टेडियम और बस अड्डा निर्माण की मांग शामिल रही।

इसके अलावा बिजली बिल में मनमानी वसूली पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर हटाने, तहसील भवन निर्माण तथा बरौड़ा कताई मिल को कौड़ियों के दाम बेचे जाने की जांच कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई।

पदयात्रा और ज्ञापन सौंपने के दौरान जय हिंद यादव, रामकृत यादव, आशा यादव, अनिल यादव, हरिंदर यादव, ओम यादव, महफूज, विवेक यादव, गोलू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!