उत्तर प्रदेशवाराणसी
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं
जनसुनवाई के दौरान शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने दूरभाष पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं के समाधान की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए, जिससे फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके।




