महाराष्ट्र में हुई विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली ने गंवाई जान, गांव में पसरा मातम
महाराष्ट्र में हुई विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली ने गंवाई जान, गांव में पसरा मातम

महाराष्ट्र में हुई विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली ने गंवाई जान, गांव में पसरा मातम
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया।लैडिंग की कोशिश के दौरान एक निजी चार्टर्ड विमान ‘Learjet 45’ रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।य ह वही विमान था, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सवार थे।इस भीषण हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
मृतकों में विमान की क्रू मेंबर पिंकी माली,शामिल हैंइस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।खास तौर पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है,
हादसे में जान गंवाने वालों में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की पिंकी माली भी शामिल हैं। घटना की जानकारी होते ही उनके गांव में लोग हैरान रह गए। लोगों का कहना है कि पिंकी काफी मिलनसार थीं।
फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली जिले के केराकत तहसील के भैंसा गांव की रहने वाली थी। शीतला प्रसाद माली के मुताबिक, उनके चाचा शिव कुमार माली हैं, जो चार भाई हैं। शिव कुमार के पिता बाबू राम का पिछले साल निधन हुआ था। पिंकी की शादी भी हो चुकी है। परिवार के सभी लोग मुंबई में रहते हैं।
वे इस निजी विमान में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट/क्रू मेंबर अपनी सेवाएं दे रही थीं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,घटना के समय इलाके में घना कोहरा और बेहद कम दृश्यता थी।
इसके साथ ही तकनीकी खराबी को भी हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।हा दसे के तुरंत बादएयरपोर्ट प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं।विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका हैऔर मलबे को हटाने के साथ-साथ हादसे की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच नागरिक उड्डयन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां कर रही हैं।



