महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर परिवार से मारपीट आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर परिवार से मारपीट आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, 23 जनवरी को गांव की एक महिला घर में अकेले खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका पट्टीदार रमेश सोनकर पुत्र निब्बू सोनकर जबरन घर में घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलने पर जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपी के कृत्य का विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें धमकाते हुए पूरे परिवार के साथ मारपीट की। इस घटना से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




