उत्तर प्रदेशजौनपुर
परिजनों के डांट से नाराज़ युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर
परिजनों के डांट से नाराज़ युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर

न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुर। सुजानगंज
घर के अंदर हुए किसी विवाद से नाराज़ होकर एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामधारीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश पटेल का 18 वर्षीय पुत्र शैलेश पटेल बुधवार रात किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज़ हो गया। गुस्से में आकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए विकास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।




