Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदौली

पुलिस यार्ड में लगी भीषण आग, 18 जब्त वाहन जले, 12 पूरी तरह खाक

पुलिस यार्ड में लगी भीषण आग, 18 जब्त वाहन जले, 12 पूरी तरह खाक

 

न्यूज़ खबर इंडिया 

चंदौली

नौबतपुर पुलिस पिकेट के पीछे स्थित पुलिस यार्ड में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब मुकदमे में लंबित जब्त वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। घटना करीब तीन बजे की बताई जा रही है।

पुलिस यार्ड में खड़ी गाड़ियों से अचानक धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोगों के तमाम प्रयासों के बावजूद उस पर काबू नहीं पाया जा सका।

 

सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस हादसे में कुल 18 वाहन आग की चपेट में आ गए, जिनमें से 12 वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि अन्य वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि पुलिस यार्ड में खड़ी जब्त गाड़ियों में आग लगने की घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अज्ञात है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!