Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़उत्तर प्रदेश

रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक का मिला क्षत-विक्षत शव, सनसनी फैल गई

रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक का मिला क्षत-विक्षत शव, सनसनी फैल गई

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बा सराय के पास रविवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान कस्बा सराय ग्राम निवासी विजय राजभर (22) पुत्र संजय राजभर के रूप में की।

पुलिस ने शिनाख्त के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है और शव दुर्घटना या अन्य कारणों से मृत्यु की संभावना को भी जांच रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!