Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हंगामा छात्र गुटों के बीच मारपीट, पथराव

बिरला व रुइया छात्रावास के छात्रों में हुआ विवाद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिरला छात्रावास और रुइया छात्रावास के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और पथराव में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

इस दौरान मारपीट में एक छात्र घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!