यूपी एसटीएफ और वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ और वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी/सिद्धार्थनगर।
यूपी एसटीएफ और वाराणसी पुलिस की संयुक्त टीम ने लंबे समय से वांछित कुख्यात अपराधी विकास सिंह नरवे को सिद्धार्थनगर के पास इंडो–नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आज़मगढ़, जौनपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में फर्जी कंपनियां बनाकर नशीली सिरप की अवैध सप्लाई करने के गंभीर आरोप हैं।
पुलिस के अनुसार, विकास सिंह लंबे समय से नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क का संचालन कर रहा था और सीमावर्ती इलाकों का इस्तेमाल अवैध कारोबार के लिए करता था। आरोपी की गतिविधियों को लेकर यूपी एसटीएफ को लगातार इनपुट मिल रहे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इसे नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता और निर्णायक कार्रवाई बताया है।




