Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

चन्दवक में नाबालिग किशोरी लापता,प्राथमिकी दर्ज

चन्दवक में नाबालिग किशोरी लापता,प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक (जौनपुर)। थाना चन्दवक क्षेत्र के पतरही गांव से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाना प्रभारी चन्दवक को तहरीर देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पतरही चौकी क्षेत्र के एक पिता नें अपने 17 वर्षीय पुत्री 4 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 12:10 बजे घर से अचानक लापता हो जाने की तहरीर थाने में दी है

परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

पीड़ित पिता ने तहरीर में आशंका जताई है कि उनकी पुत्री ग्राम बहिरी, जनपद जौनपुर निवासी आकाश सिंह के संपर्क में थी और संभवतः उसी के साथ गई हो सकती है, हालांकि इस संबंध में उनके पास कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।

किशोरी की सुरक्षा को लेकर परिजन अत्यंत चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर पुत्री को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!