Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

 

न्यूज़ खबर इंडिया

आजमगढ़।

जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भकुराचांदी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव छत पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान अजय उर्फ श्रीकांत (30 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद, निवासी सतनहर गांव, थाना रानी सराय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय बीते करीब छह महीनों से अपने बड़े भाई के ससुराल भकुराचांदी गांव में रह रहा था।

परिजनों के अनुसार, बीती रात करीब आठ बजे जब घर के लोग उसे खाना खाने के लिए छत पर बुलाने गए, तो वहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। अजय का शव दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने शोर मचाया और तत्काल उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। समाचार लिखे जाने तक थाने में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!