Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

*अकाउंटेड की शिकायत पर पुलिस ने दो विधायक प्रतिनिधियों सहित अधिशाषी अभियंता पर मुकदमा दर्ज*

*अकाउंटेड की शिकायत पर पुलिस ने दो विधायक प्रतिनिधियों सहित अधिशाषी अभियंता पर मुकदमा दर्ज*

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक्सईएन कार्यालय में दिनदहाड़े हुए एक विवाद ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। विभाग में तैनात लेखा अधिकारी राममिलन यादव ने कुछ ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे जबरन हस्ताक्षर कराने के प्रयास के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।वही पुलिस ने दोनों विधायक प्रतिनिधियों सहित राजेंद्र प्रसाद अधिशाषी अभियंता के खिलाफ लाइनबाजार थाना मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है
वही इस घटना की जानकारी मिडिया से बात करते हुए पी डब्लूडी विभाग के एक्सिशन के लेखाकार ने बताया कि बदलापुर विधायक और शाहगंज के विधायक के प्रतिनिधि गुड्डू प्रधान और रजनीश ने मेरे ऊपर दबाव बनाकर कागज पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे थे वहीं लेखाकार ने स्पष्ट रूप से अपने अधिशासी अभियंता के उकसाने पर मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया उसी को लेकर थाने में तहरीर लेकर आया हूं वही राम मिलन यादव ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि लाइन बाजार पुलिस दोनों विधायक के दबाव में मुकदमा दर्ज न करने का दबाव है जिसके कारण में पुलिस मेडिकल भी नहीं कराना चाह रही है।
पीड़ित लेखा अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में दो जनप्रतिनिधियों के कथित गुडू प्रधान व रजनीश सिंह प्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में लाइन बाजार थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, दूसरी ओर ठेकेदार पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है और वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर विभागीय और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि देर रात लाइन बाजार पुलिस ने रजनीश गुड्डू प्रधान और अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद के सात अकाउंटेंट के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर मामले की छांव में पुलिस जुट गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!