Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

पूरनपुर–लोकपट्टी रेलवे लाइन का मामला

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक जौनपुर। विकासखंड डोभी अंतर्गत पूरनपुर–लोकपट्टी मार्ग पर रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग के बीच से गुजर रही रेलवे लाइन के कारण उन्हें रोज़ाना जान जोखिम में डालकर पटरी पार करनी पड़ती थी।

ग्रामीणों के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रेलवे लाइन के दोनों ओर सड़क का निर्माण कर दिया गया, लेकिन बीच में अंडरपास या वैकल्पिक सुरक्षित रास्ता नहीं बनाया गया। चंदवक, बीरीबारी समेत अन्य नज़दीकी बाज़ारों तक पहुंचने के लिए ग्रामीण इसी रेलवे पटरी को पार करते थे, जिससे आए दिन हादसे होते रहे।

 

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई, जिसके बाद रेलवे विभाग की नींद खुली और रेलवे लाइन पर लोहे की रॉड लगाकर रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया। इससे दुर्घटनाओं पर तो रोक लगी, लेकिन ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि अब बीरीबारी और अन्य बाज़ारों तक पहुंचने के लिए उन्हें लगभग 16 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। यदि इस मार्ग पर अंडरपास का निर्माण कर दिया जाए तो ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द अंडरपास निर्माण कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि अंडरपास नहीं बनाना था तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने रेलवे पटरी के दोनों ओर सड़क क्यों बनवाई। वहीं यह भी सवाल खड़ा किया गया कि जब वर्षों से यह रास्ता खुला था तो अब अचानक रेलवे विभाग द्वारा इसे बंद क्यों किया गया।

इस मौके पर रामजनक पाठक, संजीव सिंह, नीरज सिंह, साहब सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, नंदलाल सिंह, रमाशंकर सिंह सहित सैकड़ों पुरुष व महिलाएं मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!