
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी परमहंस मोड़, बलुआ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार थाना बदलापुर की टीम परमहंस मोड़ बलुआ गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को मौके से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक .315 बोर का जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हार्दिक यादव उर्फ हैप्पी पुत्र संजय यादव, निवासी खमपुर वीरभानपुर चवेर, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बदलापुर में धारा 9/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




