Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

बाइक सवार अधेड़ की हृदय गति रुकने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बाइक सवार अधेड़ की हृदय गति रुकने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक (जौनपुर)। चंदवक क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बाइक से घर लौट रहे 57 वर्षीय अधेड़ की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ऐलिया गांव निवासी 57 वर्षीय अभई सिंह गुरुवार को चंदवक बाजार से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गोनौली गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।

आस-पास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि अभई सिंह की पूर्व में बाईपास सर्जरी हो चुकी थी और वह हृदय रोग से पीड़ित थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!