Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

चंदवक में नाबालिग छात्रा ने युवक पर लगाया गंभीर  आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी 

चंदवक में नाबालिग छात्रा ने युवक पर लगाया गंभीर  आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदवक!जौनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 10 की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए एक युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

जानकारी के अनुसार, छात्रा 12 फरवरी को हाई स्कूल का प्रवेश पत्र लेकर दोपहर करीब एक बजे घर लौट रही थी। पावर हाउस के पास जमुनी बारी क्षेत्र में आरोपी युवक ने उसकी साइकिल रोकते हुए उसके साथ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया और जबरन शादी करने की धमकी दी। आरोपी ने यहां तक कहा, “अगर शादी नहीं करोगी तो जबरन भगा ले जाऊंगा!”

छात्रा का आरोप है कि यह पहली बार नहीं, बल्कि तीसरी बार उसके साथ इस तरह की हरकत हुई है। स्कूल आते-जाते रास्ते में लगातार छेड़खानी, धमकी और फोटो-वीडियो बनाना, यह डर हर दिन बढ़ता जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि परीक्षा देने के लिए जाने के दौरान भी आरोपी ने उसे धमकाया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!