उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर
चेन छिनैती की सूचना पर हलकान हुई पुलिस
चेन छिनैती की सूचना पर हलकान हुई पुलिस

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
चंदवक। जौनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के समीप एक महिला की चेन छिनैती की सूचना पर पुलिस घण्टो हलकान रही। कुछ देर बाद महिला का चेन गिर गया था और ढूढने पर मिल गया तब पुलिस ने राहत की सांस ली।
बुधवार को अमूवार गांव की निवासिनी बिन्दा देवी शाम लगभग चार बजे बाजार करने आई थीं। चंदवक थाने के समीप पहुचने पर टेम्पो से उतरने के बाद जब बिन्दा देवी ने अपने गले मे चेन नही देखी तो छिनैती की सूचना पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। कुछ ही देर बाद महिला का चेन मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला का चेन गिर जाने की वजह से वह हड़बड़ाकर पुलिस को सूचना दे दी फिर चेन ढूढने पर मिल गया है। कोई शिकायत नही है।



