
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक /जौनपुर। थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चन्दवक पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 फरवरी 2026 को ग्राम कोपखुर्द निवासी श्रीमती सुनीता मिश्रा पत्नी विष्णु मिश्रा ने थाना चन्दवक में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि चन्दन पुत्र स्वर्गीय रामजनम मिश्रा निवासी ग्राम कोपखुर्द थाना चन्दवक जनपद जौनपुर तथा उसके साथ कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कमरे का ताला तोड़कर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
इस संबंध में थाना चन्दवक पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 331(4), 305ए बी.एन.एस. बनाम चन्दन पुत्र स्व0 रामजनम मिश्रा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी भी की गई।
दिनांक 23 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक चन्दवक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चन्दवक बाजार स्थित दशमी गली से अभियुक्त चन्दन पुत्र स्वर्गीय रामजनम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा है।




