Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

डंपर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

डंपर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर/शाहगंज। क्षेत्र के सबरहद उत्तरी बस्ती में बुधवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सबरहद उत्तरी बस्ती निवासी केशव भारती का पुत्र आशुतोष भारती सेंट थॉमस इंटर कॉलेज से परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने साइकिल से गया था। प्रवेश पत्र लेने के बाद वह घर लौट रहा था, तभी सिधाई मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है। बताया जा रहा है कि आशुतोष पढ़ाई में होनहार था और आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा डंपर और चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!