Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर में सघन चेकिंग अभियान, 2020 वाहनों का चालान — 4 वाहन सीज

जौनपुर में सघन चेकिंग अभियान, 2020 वाहनों का चालान — 4 वाहन सीज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद भर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत करना तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराना रहा।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों की बारीकी से तलाशी ली और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, तथा बिना वैध प्रपत्रों के वाहन चलाने वाले चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई।

जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कुल 2020 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 04 वाहनों को सीज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

जौनपुर पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!