Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर: मतदाता सूची से नाम कटने पर कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर: मतदाता सूची से नाम कटने पर कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग के माध्यम से मतदाताओं के नाम सूची से कटवाए जा रहे हैं, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी जौनपुर से मिला और इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता बीएलओ पर दबाव बनाकर जाति विशेष एवं गैर-भाजपाई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवा रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुनियोजित तरीके से फार्म-7 भरवाकर मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें।

इस दौरान शहर अध्यक्ष आरिफ खान, सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, इरशाद खान, जयप्रकाश मिश्रा, आरिफ सलमानी, जय मंगल यादव, अनिल सोनकर, होजैफा खान, अधिवक्ता शैलेंद्र यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!