Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

जोगियापुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की फांसी से मौत, पति पर प्रताड़ना के आरोप

जोगियापुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की फांसी से मौत, पति पर प्रताड़ना के आरोप

 

न्यूज़ खबर इंडिया 

जौनपुर।

जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले में गुरुवार देर रात एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई औरतरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

 

मिली जानकारी के अनुसार जोगियापुर निवासी सुनील कुमार निषाद की लगभग 30 वर्षीय पत्नी संजू देवी का शव रात करीब साढ़े तीन बजे घर के टीन शेड में बांस से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मृतका का पति शराब का आदी था और अक्सर घर आकर विवाद करता था। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ दिन पूर्व इस संबंध में पुलिस को सूचना भी दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

 

 

संजू देवी शहर के रूहट्टा स्थित एक निजी विद्यालय में दाई का कार्य कर अपने पांच बच्चों—एक पुत्र और चार पुत्रियों—का पालन-पोषण करती थीं। उनकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी। मृतका का मायका गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिंझवार सारंग गांव में बताया जा रहा है।

 

 

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!