Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

खेत में सिंचाई कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खेत में सिंचाई कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

चंदवक (जौनपुर)।  चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन ग्राम में सोमवार को खेत में सिंचाई कर रहे 60 वर्षीय वृद्ध किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत में शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कछवन ग्राम उत्तर का पूरा निवासी लालजी राजभर (60) पुत्र बेचन राजभर सोमवार की सुबह गांव से दूर अपने खेत में गेहूं की सिंचाई करने के लिए निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर उनकी पत्नी तिलरा देवी उन्हें खोजते हुए खेत पहुंची, जहां लालजी राजभर खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। यह दृश्य देख पत्नी के होश उड़ गए।

शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से लालजी राजभर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरीबारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!