Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

कन्दरापुर में दबंगों का रात में हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़

पीड़िता ने थाने में दी तहरीर, तीन युवकों पर आरोप

 

न्यूज़ खबर इंडिया 

जौनपुर। कन्दरापुर गांव में बुधवार देर रात दबंगों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई।

मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी इलाके का बताया जा रहा है। पीड़िता सुनीता पत्नी लालचंद (निवासी कन्दरापुर) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रात करीब 10 बजे जब परिवार के लोग घर में सो रहे थे, तभी शनि, अमन और विशाल नामक तीन युवक अचानक घर पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों जबरन घर में घुस आए और कमरे में रखा सामान तोड़ दिया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपितों ने घर के सामने लगा करकट भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने हालात को शांत कराया। पीड़िता ने तीनों नामजद युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!