Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

कपड़ा सुखाने के विवाद में दो महिलाएं भिड़ीं, तीसरी मंजिल से गिरकर एक की मौत, दूसरी गंभीर

कपड़ा सुखाने के विवाद में दो महिलाएं भिड़ीं, तीसरी मंजिल से गिरकर एक की मौत, दूसरी गंभीर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके में कपड़ा सुखाने को लेकर हुआ मामूली विवाद एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया। किराये के मकान में रह रही दो महिलाओं के बीच हुई मारपीट के दौरान दोनों तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ीं। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, हटिया क्षेत्र में रहने वाली ज्योति प्रजापति (22) और शमशुल बेगम उर्फ सुमन (28) के बीच कपड़ा सुखाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों महिलाएं पहले तीसरी मंजिल के बारजे पर गिरीं और फिर सीधे नीचे जा गिरीं।
हादसे में ज्योति प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शमशुल बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!