Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

लाइन बाजार क्षेत्र में सड़क हादसा, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

लाइन बाजार क्षेत्र में सड़क हादसा, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

न्यूज़ खबर इंडिया

जौनपुर। नगर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रहने वाले 75 वर्षीय वीरेंद्र प्रताप अस्थाना की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बदलापुर निवासी वीरेंद्र प्रताप अस्थाना वर्तमान में हुसैनाबाद मोहल्ले में रह रहे थे। बुधवार की शाम लगभग सात बजे वे किसी कार्य से लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित वाजिदपुर पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर रात में वाराणसी पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं और घटना पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!