Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़उत्तर प्रदेश

लालगंज बाईपास तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

लालगंज बाईपास तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी–आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लालगंज बाईपास तिराहे (नहर के समीप) पर विपरीत दिशा से आ रही डीजे वैन और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर नेवादा गांव निवासी विपिन कुमार (18 वर्ष) तथा चन्द्रभानपुर छावनी निवासी रोहित कुमार (18 वर्ष) बाइक से लालगंज से देवगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ विपरीत पटरी से आ रही डीजे वैन से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को तत्काल सरशैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!