Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, बस यात्री से 5.2 किलो हेरोइन बरामद

लखनऊ में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, बस यात्री से 5.2 किलो हेरोइन बरामद

 

न्यूज़ खबर इंडिया 

लखनऊ। काठमांडू से दिल्ली जा रही एक बस में सफर कर रहे यात्री के पास मादक पदार्थ होने की खुफिया सूचना पर राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5.209 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ 41 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12/13 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि के करीब डीआरआई अधिकारियों ने लखनऊ में बस को रोककर संदिग्ध यात्री की निगरानी के बाद तलाशी ली। यात्री के सामान की गहन जांच के दौरान चार पैकेटों में रखा कुल 5,209 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ।

मौके पर किए गए फील्ड टेस्ट में बरामद पदार्थ हेरोइन पाया गया। इसके बाद डीआरआई टीम ने मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई NDPS अधिनियम, 1985 के तहत की गई है। अधिकारियों के अनुसार बरामद हेरोइन की अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10.418 करोड़ रुपये है।

फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ की तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!