Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

मनियरा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, शिक्षक समेत चार घायल

मनियरा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, शिक्षक समेत चार घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

 केराकत, जौनपुर

केराकत कोतवाली क्षेत्र के मनियरा मोड़ स्थित शाही दरबार ढाबा के समीप नई सब्जी मंडी के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक शिक्षक विद्यालय से छुट्टी के बाद जौनपुर की ओर जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत केराकत के मोहल्ला शेखजादा द्वितीय निवासी अमन यादव, जो लिटिल एंजेल स्कूल में शिक्षक हैं, स्कूल की छुट्टी के बाद बॉसबारी निवासी कार्तिक दुबे के साथ जौनपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे मनियरा मोड़ स्थित शाही दरबार ढाबा के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। किसी राहगीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार हादसे में अमन यादव पुत्र राजेश (निवासी शेखजादा द्वितीय), करिया सोनकर पुत्र हरिदेव (निवासी शेखजादा प्रथम), संतरा पत्नी लालचंद सहित कार्तिक दुबे घायल हुए हैं। इनमें कार्तिक दुबे की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों ने मनियरा मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!