Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

पति से विवाद के बाद चार बच्चों संग घर से निकली महिला, जफराबाद स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

पति से विवाद के बाद चार बच्चों संग घर से निकली महिला, जफराबाद स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर जफराबाद। क्षेत्र के हौज पोखरा गांव निवासी एक महिला अपने पति से विवाद के बाद चार बच्चों के साथ घर से निकल गई। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने महिला और उसके बच्चों को जफराबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हौज पोखरा गांव निवासी संतोष चौहान का अपनी पत्नी पार्वती चौहान से आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को हुए झगड़े से आहत होकर पार्वती चौहान अपनी पुत्रियों रितु चौहान, प्रिया चौहान तथा पुत्रों रामकेश्वर चौहान व ज्ञानकेश्वर चौहान के साथ घर से निकल गई।

काफी खोजबीन के बाद भी जब पत्नी और बच्चों का कोई पता नहीं चल सका तो संतोष चौहान ने थाना जफराबाद में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई।

शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके चारों बच्चों को जफराबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि महिला ट्रेन से कहीं जाने की फिराक में थी। बरामदगी के बाद महिला और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!