Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला से मारपीट का मुकदमा दर्ज

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला से मारपीट का मुकदमा दर्ज

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदवक।जौनपुर थाना चंदवक क्षेत्र के खलियाखास गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट व धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के हस्तक्षेप के बाद मामले में कार्रवाई की गई।

पीड़िता रेशमा पुत्री बंशलोचन के अनुसार बीते 2 जनवरी को गांव निवासी मिंटू पुत्र अलगू, उसकी पत्नी सुनीता, पुत्र मोनू तथा पुत्रियां रंजना व संजना ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने थाना चंदवक में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सोमवार शाम को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!