Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

रोहनिया विधायक ने संत शिरोमणि बाबा गाडगे महाराज को किया नमन

रोहनिया विधायक ने संत शिरोमणि बाबा गाडगे महाराज को किया नमन

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी/रोहनिया। गाडगे आर्मी एवं विश्व रजक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के दाउदपुर स्थित धोबी घाट मैदान में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं गाडगे आर्मी के संस्थापक रमेश चौधरी ने की।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ने संत गाडगे महाराज को नमन करते हुए उनके स्वच्छता, सामाजिक सुधार और समानता के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने का जो अभियान चलाया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान धोबी समाज के प्रतिनिधियों ने गांव में धोबी घाट निर्माण की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

आयोजक राहुल चौधरी एवं संयोजक छोटेलाल कनौजिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वाली कनौजिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन किशन कनौजिया ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अजीत पटेल (एमएलसी प्रतिनिधि), मानस सिंह (जिलाध्यक्ष युवा मंच), अखिलेश देवराज पटेल, चंद्रशेखर पटेल, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, रमेश चौधरी, विजय हिटलर, राजेश कनौजिया, पार्वती कनौजिया, जितेन्द्र कनौजिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!