
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर : जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने शांति भंग की आशंका में कुल 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया है।
थानावार की गई कार्रवाई इस प्रकार है—
थाना शाहगंज
शाहगंज पुलिस टीम ने 05 अभियुक्तों को शांति भंग में गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गोलू पुत्र साहबलाल गौतम, रिकू पुत्र लालमन गौतम (निवासी ठकठौलिया), विशाल यादव पुत्र महेन्द्र यादव (निवासी काशीराम आवास कॉलोनी, पावर हाउस भादी), दीपक पुत्र स्व. महेन्द्र गौतम एवं विनय पुत्र रामाश्रय गौतम (निवासी समैसा) शामिल हैं।
थाना खुटहन
खुटहन पुलिस ने 05 अभियुक्तों को शांति भंग में गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कमला देवी (58), रीता (38), मालती (50) निवासी इमामपुर तथा कलावती (45) व सुरेशचन्द्र पाल (52) निवासी शेख असरफपुर शामिल हैं।
थाना जफराबाद
जफराबाद पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मन्जू देवी, सुनील कुमार एवं श्याम सुन्दरी निवासी सखोई शामिल हैं।
थाना मीरगंज
मीरगंज पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों रामचन्दर गौड़ (57) एवं रवि कुमार (28) निवासी ग्राम जरौना को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
थाना सरपतहां
सरपतहां पुलिस द्वारा संदीप कुमार (20) निवासी गैरवाह (सोनवा) को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




