Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

ससुराल में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, 

ससुराल में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिले के कौली गांव में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही बक्शा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

मृतक की पहचान संतोष कुमार सरोज (28) पुत्र निवासी सीहीपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष अपने ससुराल कौली गांव में ही रह रहा था। शुक्रवार सुबह घर के अंदर पंखे से रस्सी के सहारे लटकता हुआ उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना के बाद परिजनों द्वारा युवक को तत्काल सीएचसी नौपेड़वां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मृतक के भाई को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!