Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

तीन बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति के खिलाफ तहरीर

तीन बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति के खिलाफ तहरीर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदवक।जौनपुर थाना चंदवक क्षेत्र के हिसामपुर गांव से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी के पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए चंदवक थाने में तहरीर दी है।

गाजीपुर जनपद के सादियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडवा गांव निवासी बरखू राजभर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में अपनी पुत्री मनीषा देवी की शादी हिसामपुर गांव निवासी अनिल राजभर पुत्र स्वर्गीय सामदेव राजभर से की थी। इस दंपति से तीन पुत्रियां हैं।

पीड़ित पिता के अनुसार रविवार की रात करीब आठ बजे उनकी बेटी मनीषा देवी ने एक अज्ञात नंबर से फोन कर बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इसके बाद जब पुनः संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल फोन बंद मिला।

अगली सुबह जब परिजन ससुराल पहुंचे तो ससुराल पक्ष ने बताया कि मनीषा देवी कहीं चली गई है और रात से घर वापस नहीं लौटी है। रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं लग सका।

पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पुत्री ने कोई गलत कदम न उठा लिया हो। उन्होंने अपने दामाद अनिल राजभर के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि लापता महिला के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!