Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

ट्रेलर–पिकअप की भीषण भिड़ंत, ट्रेलर घर में घुसा; परिवार बाल-बाल बचा

ट्रेलर–पिकअप की भीषण भिड़ंत, ट्रेलर घर में घुसा; परिवार बाल-बाल बचा

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

चंदवक (जौनपुर)। थाना क्षेत्र में वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर बुधवार तड़के करीब 4 बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में दहशत फैला दी। मूर्खा ग्राम सभा के पास ट्रेलर और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा।

 

हादसे में घर की दीवार ध्वस्त हो गई, हैंडपंप टूट गया और टिन शेड चकनाचूर हो गया। मकान के भीतर रखा फर्नीचर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद घर में मौजूद परिवार के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि उर्मिला देवी, पत्नी स्वर्गीय हीरालाल विश्वकर्मा, और उनके परिजन बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पीड़िता उर्मिला देवी ने बताया कि दुर्घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने चंदवक थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है और क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

हादसे के कारण वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटवाया। काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया जा सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और प्रभावी यातायात नियंत्रण की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!