Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
बलियायूपी

वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज

वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

बलिया।   बेल्थरा रोड क्षेत्र में तैनात एक वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर उभांव पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आरोपी वन दरोगा उग्रसेन कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता द्वारा 3 फरवरी को उभांव थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने विवाह का आश्वासन देकर लगभग आठ माह तक उसका यौन शोषण किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर में यह भी उल्लेख है कि प्रारंभिक शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत डीआईजी आजमगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक बलिया से की। उच्चाधिकारियों ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उभांव पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 तथा धारा 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार आरोपी को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा है।

पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। गिरफ्तारी के उपरांत आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!