Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, मां को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, मां को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक (जौनपुर)।  चन्दवक थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि किशोरी मंगलवार को लगभग 11 बजे दिन में घर से अचानक कहीं चली गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।

मामले को लेकर किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि बेटी के लापता होने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन से कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे परिवार में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने चन्दवक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी है और धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!