
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर । जनपद के थाना सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष सुजानगंज श्री फूलचन्द पाण्डेय के निर्देशन में उपनिरीक्षक आनन्द राय मय हमराह टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मा० न्यायालय जौनपुर द्वारा जारी वारंट के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त रंजीत चौहान पुत्र संजय चौहान, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी ग्राम दहेंव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर के खिलाफ मुकदमा संख्या 162/19 व 330/2022, धारा 363, 366, 504, 506 भादवि थाना पवारा में दर्ज था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया गया।




