Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक (जौनपुर)। चन्दवक थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक को लेकर एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 मार्च 2026 को गोबरा गांव निवासी सच्चिदानन्द मिश्र (28 वर्ष) की कथित तौर पर पड़ोसी विष्णु मिश्रा की पत्नी से अवैध संबंध को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने सच्चिदानन्द मिश्र को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर चन्दवक थाने में मु0अ0सं0 73/2026 के तहत धारा 103(1)/61(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में विष्णु मिश्रा, सूर्यकान्त मिश्रा सहित कुल 9 लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस कार्रवाई

रविवार 16 मार्च 2026 की सुबह प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुड़ैला तिराहे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में

  • विष्णु मिश्रा (30 वर्ष)
  • ताड़क नाथ मिश्रा (50 वर्ष)

निवासी गोबरा थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!