Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

बदलापुर पुलिस का बड़ा खुलासा

रंगदारी और हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  पुलिस ने बदलापुर क्षेत्र में रंगदारी मांगने और फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

क्या है मामला?

थाना बदलापुर क्षेत्र स्थित सेंट जेवियर विद्यालय में 27 जनवरी 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। इसके बाद 14 फरवरी 2026 को पुनः भलुवाही स्थित सेंट जेवियर स्कूल परिसर में गोलीबारी की घटना सामने आई।

इन घटनाओं के संबंध में थाना बदलापुर में मु0अ0सं0 33/26 एवं 59/26, धारा 109(1) एवं 308(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया।

मुख्य अभियुक्त पवन यादव पुत्र बच्चू यादव निवासी हैदरपुर थाना तेजीबाजार को 02 मार्च 2026 को उसरा बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।

उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी रोहित सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी मुरादपुर थाना बदलापुर को सुबह 10:20 बजे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में पवन यादव ने बताया कि उसकी मुलाकात आनंद सिंह उर्फ सोले से हुई थी। आनंद ने डॉक्टर और स्कूल प्रबंधन से रंगदारी वसूलने की योजना बनाई थी।

आरोप है कि:

पहले स्कूल परिसर में रात के समय फायरिंग की गई।

14 फरवरी को अस्पताल के सामने गोली चलाई गई।

इसके बाद पुनः सेंट जेवियर स्कूल की दीवार पर फायर किया गया।

वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और असलहे का इस्तेमाल कर आरोपी फरार हो गए।

पवन यादव ने बताया कि आनंद सिंह ने उसे पिस्टल दी थी, लेकिन वह फायर नहीं कर सका। घटना के बाद आरोपी अलग-अलग दिशा में फरार हो गए।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

बदलापुर क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज घटना का खुलासा होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!