Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

चंदवक : जमीनी विवाद में मारपीट, कई घायल

चंदवक : जमीनी विवाद में मारपीट, कई घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

 चंदवक/जौनपुर।   चंदवक थाना क्षेत्र के हरदासीपुर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदासीपुर निवासी सितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि 29 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे अर्जुन यादव, सुनील यादव, निखिल यादव, नितिन यादव, विशाल यादव, विकास यादव और विक्की यादव सहित कई लोगों ने उन्हें गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे ऋषभ सिंह को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के दौरान शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने थाना चंदवक में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस नें पीड़ित के तहरीर के आधार पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!