Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज, विवाहिता को घर से निकाला

पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर । शहर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के फिरेसेपुर मोहल्ला निवासी मंगला प्रसाद साहू ने अपनी पुत्री नेहा साहू का विवाह 20 फरवरी 2025 को मरदानपुर निवासी अमन साहू के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से किया था। विवाह के दौरान उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज व उपहार भी दिए थे।
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नेहा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसके पति की नियुक्ति राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुल्तानपुर में अनुदेशक पद पर हो गई।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने नेहा के स्त्रीधन पर कब्जा कर लिया और उसे घर से निकाल दिया।
पुलिस ने इस मामले में पति अमन साहू, ससुर आनंद कुमार साहू, सास हीरामणि साहू, देवर आयुष कुमार साहू, ननद नित्य साहू तथा मौसी राजमणि साहू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की जांच चौकी प्रभारी भंडारी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!